शिक्षा
अपराधियों पर शिकंजा कसने SP निखिल राखेचा सख्त, नशा तस्करी से गौवंश तस्करी तक पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश
कांकेर। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में एसपी ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्रवाई केवल नशे के पैडलर तक सीमित न रहे, बल्कि मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क के सरगना तक पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई की जाए। आदतन नशा कारोबारियों के खिलाफ PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं, गौवंश की अवैध तस्करी और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में सघन चेकिंग और सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। एसपी ने गंभीर एवं लंबित अपराधों, गुम इंसान, मर्ग और शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान, यातायात जागरूकता और विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत बनाने और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
एसपी ने महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, महिला रक्षा टीम की सक्रियता तथा साइबर जागरूकता अभियान को प्राथमिकता देने की बात कही। इसके अलावा ‘मोर मितान–कांकेर पुलिस’ अभियान के जरिए पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, एसडीओपी, डीएसपी एवं जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।