Crime
अपराध समीक्षा बैठक: एसपी ने अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अवैध कारोबार पर लगाम लगाने और लंबित मामलों को जल्द सुलझाने पर जोर दिया।
सोशल मीडिया की अफवाहो पर रहेगी नजर गुम इंसानों की तलाश के लिए विशेष अभियान के निर्देश
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारीयो की बैठक ली
बैठक में अपराधों की स्थिति की समीक्षा कर अवैध गतिविधियां सख्ती से करवाई करने और लंबित मामलों को जल्द निपटने के लिए निर्देश दिए गए
बैठक के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा की गई, जिसमें एसपी ने मामलों के निराकरण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का त्वरित और प्रभावी निराकरण किया जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
एसपी ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।