🔥 TRENDING Two On-Duty Policemen Found Dead Near... Haryana Government Reshuffles IPS, HPS... The Tribune Search Results for 'Medica... Court Rules Carriage Permit Applicants... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्... Chhattisgarh: AK-47, 3 other weapons a...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध नियंत्रण से लेकर साइबर अपराध तक पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
Local

अपराध नियंत्रण से लेकर साइबर अपराध तक पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Sep 2026, 09:58 PM 👁 37
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गणेश चतुर्थी के मद्देनजर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, फेक न्यूज पर त्वरित कार्रवाई के आदेश

कानपुर। दिनांक 06 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा सहित समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा अवैध शस्त्र और मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया। महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा जनशिकायतों और IGRS प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
आगामी गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। विसर्जन स्थलों की निगरानी, महिला सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा गया। पुलिस आयुक्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने तथा भ्रामक एवं फेक न्यूज का तत्काल तथ्यों के आधार पर खंडन करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकतानुसार भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मिशन शक्ति, निरोधात्मक कार्रवाई, ई-सम्मन, पुलिसिंग ऐप्स तथा साइबर अपराध की रोकथाम की भी समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
📲Get App