स्थानीय
अपर पुलिस अधीक्षक ने रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और प्रभावी रात्रि गश्त के निर्देश
उरई, जालौन। सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा रात्रि भ्रमण किया गया। इस दौरान कोतवाली उरई क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने राजेंद्र नगर चौकी, सराफा बाजार पिकेट सहित कोबरा-चेतक मोबाइल टीमों की ड्यूटी चेक की। उन्होंने ड्यूटीरत पुलिस बल की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को रात्रि के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।