🔥 TRENDING दिल्ली के रोहिणी सेक्टर‑16 में दुर्गा... पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस गाड़ी... Odisha's Khadi and Village Industries... भाजपा की सुरक्षा ढहती, कॉकरोचों के बीच... Odisha Utilises Just 25% of Capital Ou... IMD Launches New DSS Platform to Track...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की ली सलामी, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Oct 2026, 06:55 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार, अनुशासन और विभागीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर दिया जोर

उरई, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और विभागीय व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के संबंध में निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ करने के निर्देश दिए गए।
📲Get App