स्थानीय
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में किया रात्रि गणना का आकस्मिक निरीक्षण
यहाँ देखें:
📘 Facebook
ड्यूटी के प्रति सजगता, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर
उरई, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में रात्रि गणना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गणना में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग एवं सतर्क रहने तथा पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली में अनुशासन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।