🔥 TRENDING ધંધુકા માં ટ્રાફિક જમાવટ સર્જાઈ, માર્ગ... विद्यादान निःशुल्क कोचिंग सेंटर ने 300... ਚਾਚਾ ਨੇਹਰੂ ਦੀ ਕਹਾਣੀ ਨਾਲ ਬਾਲ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ... જિલ્લા પંચાયત પ્રમુખ ડિમ્પલબા રાજ તેમજ... बाल दिवस पर IG आकाश कुलहरि ने बच्चों क... BJP Core Group Meeting in Mathura Set...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली उरई में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 05:40 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से कार्य पूरा कराने के दिए निर्देश।

जालौन। दिनांक 14 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन डॉ. ईशान सोनी द्वारा कोतवाली उरई परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी परखी।अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कोतवाली परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
📲Get App