🔥 TRENDING Cow Spotted at Delhi’s Karkardooma Met... Delhi Secures Record ₹2,711 Crore Rail... Delhi auto and taxi unions to protest... திருவாரூர் ஆட்சியரக கூட்டரங்கில் தமிழக... Haryana Seeks Return of Bronze Idol St... Max Lab opens new diagnostic laborator...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अपहरण और वसूली के मामलों में आरोपितों के घर 84 BNSS की नोटिस चस्पा

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 18 Nov 2026, 09:18 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पूर्व सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह भी वसूली के मामले में आरोपित, एसआईटी ने वाराणसी में कराई मुनादी

अपहरण और वसूली के दो मामलों में जौनपुर पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को वाराणसी में दो आरोपितों के घर धारा 84 बीएनएसएस के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। इनमें राकेश मिश्रा दोनों मामलों में आरोपित है, जबकि राजेंद्र दूबे भी वसूली के मामले में नामजद है।


सुरेरी थाने में दर्ज मामले में बड़ागांव निवासी सुशील कुमार पांडेय ने अगवा कर अवैध असलहा देकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी और 1.65 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। इसमें राजेंद्र दूबे और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में तत्कालीन सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह की भूमिका भी सामने आई। 25 हजार रुपये के इनामी दिव्य प्रकाश सिंह ने 28 सितंबर को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
दूसरे मामले में जलालपुर के दुकानदार विजय राजभर ने अगवा कर मारपीट करने और मोबाइल से दो लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों की जांच आईपीएस सम्यक चौधरी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। इसमें निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला और मनोज ठाकुर शामिल हैं। शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नोटिस चस्पा कर लाउड हेलर से मुनादी कराई गई।
📲Get App