🔥 TRENDING कटिहार में 'सेवा ही संस्कार' के नारे क... વિજયનગર ખાતે રામજી મંદિરમાં ભક્તિભાવ સ... Fans denied permission to sit together... Grihalakshmi Scheme Under Review: New... બનાસકાંઠા: અંબાજી પદયાત્રા રૂટ પર સેવા... बैगा आदिवासी से फर्जी नौकरी नाम पर पैस...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में मध्यप्रदेश सरकार की पहल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Sep 2026, 02:45 PM 👁 14
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिक्षा जारी रखने और आर्थिक बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से संचालित है प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

भोपाल। अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनकी शैक्षणिक निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और वे नियमित रूप से अपनी शिक्षा जारी रख सकें। आर्थिक सहयोग मिलने से विद्यार्थियों को अध्ययन से जुड़े खर्चों में सहायता प्राप्त होती है तथा उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलता है। सरकार की इस पहल से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन बढ़ाने और स्कूल स्तर पर उनकी शैक्षणिक निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोग मिल रहा है। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना सामाजिक समावेशन के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रही है।
📲Get App