🔥 TRENDING સાબરકાંઠા પોલીસ દ્વારા સજા વોરન્ટ ધરાવ... Nagaland Conducts Emergency Response D... Four Men Rob Former Sarpanch’s Fortune... Azam Khan's Rhetoric Sparks Political... PM Modi to inaugurate Nitish Setu and... ਡੇਰਾ ਬਿਆਸ ਦੀ ਸੰਗਤ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖ਼ੁਸਖ਼ਬਰੀ! ਭ...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अनुमंडल पदाधिकारी ने जलालगढ़ प्रखंड‑सह‑अंचल कार्यालय का निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं में सुधार के निर्देश

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 21 Nov 2026, 01:15 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया ने शुक्रवार को जलालगढ़ प्रखंड‑सह‑अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया, जहाँ कर्मियों की उपस्थिति, दस्तावेज़ सत्यापन और नागरिक सुविधाओं के सुधार के निर्देश दिए गए।

अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया ने शुक्रवार को जलालगढ़ प्रखंड‑सह‑अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलालगढ़ एवं अंचलाधिकारी, जलालगढ़ उपस्थित थे। मुख्य उद्देश्य कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों और दस्तावेज़ों का सत्यापन तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश देना था।

कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन करते हुए बायोमेट्रिक उपस्थिति, उपस्थिति पंजी एवं अवकाश पंजी की जाँच की गई। साथ ही सभी लिपिकों की लॉगबुक, कार्यालय की प्राप्ति एवं निर्गत पंजी तथा नज़रात की रोकड़ बही का भी अवलोकन एवं सत्यापन किया गया।

अंचल कार्यालय में लंबित अनुग्रह अनुदान राशि से संबंधित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक सूची से संबंधित लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने हेतु अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ लिपिकों की लॉगबुक पूर्ण रूप से संधारित नहीं थी। संबंधित लिपिकों को लॉगबुक अद्यतन एवं पूर्ण रूप से संधारित करने तथा प्रत्येक माह संबंधित कार्यालय प्रधान से उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। परिसर की रंगाई पुताई, साफ‑सफाई एवं शौचालय की नियमित देख‑रेख के लिए भी निर्देश जारी किए गए। प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय कक्ष के बाहर आमजनों से मिलने के निर्धारित समय से संबंधित सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि नागरिकों को सुविधा हो।
📲Get App