🔥 ट्रेंडिंग फैक्ट चेक: राजनाथ सिंह का चीन सीमा को... फ़िल्मीफ़ोकस ने 'अक्का' वेब सीरीज़ की... दिवाली ने पाँच पश्चिमी वेब सीरीज़ को र... नवंबर 2026 के OTT रिलीज़: दिवाली दिवाल... ससी ने स्पष्ट किया क्यों 'नोरो कोड़ी व... ट्रेलर जारी हुआ: 'द हंचबैक, सोल ऑफ़ पे...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा जनता दरबार का आयोजन, आमजनों की शिकायतों की हुई सुनवाई

✍️ रिपोर्टर: Kumar Raushan 🗓 31 अक्टू. 2026, 11:47 PM 👁 26
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कुमार संजय ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

अरवल। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कुमार संजय ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं, शिकायतों एवं जनसरोकार से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।जनता दरबार के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों की बातों एवं प्राप्त आवेदनों को गंभीरतापूर्वक, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ सुना। प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, प्राप्त शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण करने तथा प्रत्येक मामले में गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना, पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा पुलिस प्रशासन को अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है।
अरवल पुलिस आमजनों की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निवारण तथा बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App