🔥 ट्रेंडिंग नया हरियाणवी गाना 'लाली पाउडर' का लिरि... धनुष और मामूथी ने OM चैप्टर 1 का दूसरा... टिलारी बंदी से कैलांगुटे के जल योजना म... AWES के पूर्व छात्र मिले, खेल और यादों... गोवा में बीजेपी और एमजीपी के नेता मतभे... मणिपुर घाटी जिलों में शटडाउन ने किया भ...
21 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी: शिवरतनगंज में ट्यूबवेल का ताला तोड़कर बैटरी और झटका मशीन चोरी, किसान ने थाने में दी तहरीर*

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 21 अक्टू. 2026, 01:30 AM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के पूरे चौबे, रामपुर पांवरा गांव में चोरों ने एक किसान के ट्यूबवेल को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल पर लगे ताले को तोड़कर अंदर रखी बैटरी और झटका मशीन पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित किसान शिवमंगल पाल पुत्र रामदास, निवासी पूरे चौबे, रामपुर पांवरा ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के बाहर स्थित उनके ट्यूबवेल पर रात के समय अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए सामान में एक बैटरी और एक झटका मशीन शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
📲Get App