अमेठी प्रशासन की बड़ी लापरवाही पर एक्शन
📝 अमेठी प्रशासन की बड़ी लापरवाही पर एक्शन! शिकायत की थी, आख्या गलत लगाई गई; शिकायतकर्ता के असंतोष के बाद अब CDO महोदय करेंगे दोबारा जांच! 🔥✍️
ग्राम पंचायत नुवावां (विकास खंड व जनपद- अमेठी) में सरकारी पीले टैग वाले दो हिंसक गोवंश (टैग नंबर: 105576 554458 एवं 105572 266753) खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ था ।
🚨 अधिकारियों का कागजी खेल:
यह शिकायत 2 माह पहले ही दर्ज कराई गई थी, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय BDO अमेठी और ग्राम सचिव ने आपसी साठगांठ कर पोर्टल पर एक अत्यंत गलत, भ्रामक और झूठी निस्तारण आख्या लगा दी और मामले को बंद करने की कोशिश की। लेकिन शिकायतकर्ता के कड़े विरोध, साक्ष्यों और असंतुष्ट फीडबैक के बाद, आज दिनांक 06-11-2026 को इस मामले को उच्चाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी (CDO), ग्राम्य विकास विभाग को पुनः परीक्षण हेतु अग्रसारित कर दिया गया है!
❌ अब CDO महोदय के सामने खुलेगी स्थानीय प्रशासन की इस गलत आख्या की पोल:
1️⃣ गलत और झूठी आख्या: पूर्व रिपोर्ट में प्रशासन ने गलत दावा किया कि जानवरों को गौशाला में बंद कर दिया गया है। जबकि सच्चाई यह है कि गौशाला की बाउंड्री वॉल अधूरी होने के कारण जानवर पुनः भाग निकले। इस बात की पुष्टि स्वयं BDO द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस (पत्र संख्या 859, दिनांक 22.09.2026) से होती है, जिसे अंतिम रिपोर्ट में अफसरों ने जानबूझकर छुपाया।
2️⃣ 'शक्तिमान' गवाह का खेल: इस गलत आख्या को सही साबित करने और सचिव जी की कमियां छुपाने के लिए 'मान सिंह' नामक व्यक्ति 'शक्तिमान' की तरह हर उस जगह गवाही देने पहुंच जाते हैं जहां भी सचिव जी को अपनी गर्दन बचानी होती है! बिना किसी धरातलीय सच्चाई के, जांच को गुमराह करने के लिए इस व्यक्ति से हर बार एक ही जैसी झूठी गवाही लिखवाई जा रही है।
3️⃣ पशुपालन विभाग (CVO) की विफलता: 1 महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी CVO इन पंजीकृत टैग वाले मालिकों का नाम-पता खोजने और उनके खिलाफ कार्रवाई (FIR) करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।
हम माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और अमेठी प्रशासन से मांग करते हैं कि मुख्य विकास अधिकारी (CDO महोदय) इस मामले में स्थानीय ब्लॉक के अधिकारियों की इस गलत आख्या को पूरी तरह निरस्त करें और धरातल पर आकर निष्पक्ष जांच कराएं। पीड़ित ग्रामीण महेश सिंह अपने पास मौजूद सभी जिओ-टैग GPS साक्ष्य और वीडियो जांच अधिकारी के सामने प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।