सरकारी योजना
अमेठी में सभी मतदान केंद्रों पर चला विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए भरे गए फॉर्म
अमेठी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचे बीएलओ नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए भरे गए फॉर्म।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को अमेठी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बीएलओ ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण में संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त किए।
अभियान में फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 भरवाए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। वहीं, संबंधित ईआरओ ने भी अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।