🔥 ट्रेंडिंग ଗୁଣୁପୁର ଉପଖଣ୍ଡ କଳିଙ୍ଗ ସାମ୍ବାଦିକ ସଂଘର ଜ... जम्मू-कश्मीर वित्त विभाग ने 2016 के बा... जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतकाल में... तेलंगाना टुडे के संपादकीय में कश्मीर म... बेंगलुरु‑गोवा वंदे भारत में परोसे जाने... जनगणना 2027 स्व‑गणना शुरू, हेल्पलाइन 1...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एडीएम समेत तीन तहसीलदारों के तबादले, #अभिषेकयादव भेजे गए हमीरपुर

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 16 नव. 2026, 08:25 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी: जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। इस क्रम में जिले के अपर जिलाधिकारी (ADM) के साथ-साथ तीन तहसीलदारों का एक साथ तबादला कर दिया गया है।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, तिलोई तहसील में तैनात तहसीलदार अभिषेक यादव का तबादला हमीरपुर जनपद के लिए किया गया है। उनके साथ ही जिले के दो अन्य तहसीलदारों और अपर जिलाधिकारी को भी नई तैनाती दी गई है।
एक साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण से जिले के महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही रिक्त हुए पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि तहसीलों और जिला मुख्यालय का कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे।
📲Get App