🔥 TRENDING Manipur Deputy CM Nemcha Kipgen Provid... Heikru Hidongba Boat Race Festival Cel... Manipur CM Khemchand Urges Unity to Bo... Meghalaya High Court orders transfer o... Rugby India Gives Meghalaya Provisiona... 659 Voters Declared Ineligible in Megh...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी के नवागत डीएम शशांक चौधरी ने संभाला कार्यभार

✍️ Reporter: ashif 🗓 23 Sep 2026, 03:44 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी जिले के नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी (IAS) ने जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी अमेठी के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में प्रशासनिक प्राथमिकताओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी जिम्मेदारियां संभालना शुरू किया।

2017 बैच के आईएएस अधिकारी शशांक चौधरी इससे पहले ACEO, Invest UP एवं UPEIDA, लखनऊ के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन और मुख्य विकास अधिकारी मेरठ समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई पारी की शुरुआत हुई है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
📲Get App