🔥 ट्रेंडिंग ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਗੇ... हिमाचल प्रदेश ने शिमला‑रम्पुर‑रेकोङ पि... छपरा की काठ वाली देवी की अनोखी प्रतिमा... बिहार के अधिकारी निगरानी में: भ्रष्टाच... अशोकनगर: 29 वर्षीय रुखसार कौशर का घर म... देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान से माफी...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी के जगदीशपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही! मानकों को ताक पर रखकर चल रहा है डॉ. असलम का क्लीनिक

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 19 अक्टू. 2026, 08:40 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जनपद अमेठी के जगदीशपुर में बच्चों के इलाज के नाम पर नियमों और मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डॉ. असलम के क्लीनिक पर मरीजों की इतनी भारी भीड़ उमड़ रही है, जैसे लोग राशन की लाइन में खड़े हों। हैरानी की बात यह है कि मरीजों के तीमारदारों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं है।
‎क्लीनिक परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे किसी बड़ी बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग आंखें मूंदकर किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करता नजर आ रहा है। बता दें कि डॉ. असलम इससे पहले भी कई बार विवादों और चर्चा में रह चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।
नीड 24 उल्लखित आरोपों की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता
📲Get App