🔥 ट्रेंडिंग *“बीदर डिस्ट्रिक्ट पुलिस, बसवकल्याण नग... चिटईपुर थाना ने हैदराबाद गेट के पास हु... गुजरात शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों... थिरथहल्ली में टाटा एक्से का हादसा, कई... अरते पुल के पास बसों की भिड़ंत में कुंद... KTM 200 Duke में बड़ी बदलाव, नए फीचर्स...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूजीपुर गांव में गुरुवार को कटे धान के खेत में मृत मिला 16 वर्षीय किशोर का शव

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 25 अक्टू. 2026, 12:24 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूजीपुर गांव में गुरुवार को कटे धान के खेत में मृत मिले 16 वर्षीय किशोर का शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों की इच्छा पर गांव के बीच स्थित मृतक के घर के पास जेसीबी से खुदाई कराकर शव को दफनाया गया।

गूजीपुर निवासी सतीश पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा का शव गुरुवार को धान के कटे खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था,मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सकी।

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने घर के पास ही अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शव मिलने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों की इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया।
📲Get App