🔥 TRENDING Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary Criti... Bihar Politician Anant Singh Claims Ni... AMHS Bhopal Doctors Study Two Surgical... રાજકોટ સિવિલ હોસ્પિટલમાં સ્ટ્રેચર ન મળ... Rajasthan Panchayat Polls: Congressman... नादौती राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्री...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूजीपुर गांव में गुरुवार को कटे धान के खेत में मृत मिला 16 वर्षीय किशोर का शव

✍️ Reporter: ashif 🗓 25 Oct 2026, 12:24 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूजीपुर गांव में गुरुवार को कटे धान के खेत में मृत मिले 16 वर्षीय किशोर का शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों की इच्छा पर गांव के बीच स्थित मृतक के घर के पास जेसीबी से खुदाई कराकर शव को दफनाया गया।

गूजीपुर निवासी सतीश पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा का शव गुरुवार को धान के कटे खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था,मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सकी।

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने घर के पास ही अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शव मिलने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों की इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया।
📲Get App