🔥 TRENDING Madhya Pradesh Urban Development Minis... Bhopal Residents Protest Against Maste... खुर्दा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम... एनएच-2 सड़क निर्माण में लापरवाही पर प्... सूरौठ में महिला पर्यवेक्षक ने आंगनबाड़... Madanpur Varanasi ke ek building me la...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी: जमीन पर कब्जे और पेड़ों की कटाई का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

✍️ Reporter: ashif 🗓 22 Oct 2026, 05:56 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के ग्राम सभा कोची के हसनापुर निवासी श्रीनाथ पुत्र मोहनलाल ने सियाराम, रितेश और सर्वण कुमार पर जमीन पर कब्जा करने, पेड़ लगाने तथा धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं पीड़ित श्रीनाथ का कहना है कि उनकी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इस संबंध में मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने मामले को लेकर थाना मोहनगंज, क्षेत्राधिकारी तथा उपजिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी हिस्सेदारी के पेड़ ठेकेदार द्वारा कटवाए गए, जिनकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है। उनका कहना है कि इसमें उनके हिस्से के 12,500 रुपये बनते हैं, लेकिन अभी तक उन्हें यह रकम नहीं दी गई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह भयभीत हैं
पीड़ित की प्रशासन से मांग
श्रीनाथ ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जमीन से संबंधित अभिलेखों की जांच करने, पेड़ों की कटाई और बकाया रकम के मामले में उचित कार्रवाई करने तथा कथित धमकियों की जांच कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को कब न्याय मिल पाता है
पीड़ित के बयान पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्षों का बयान मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा
📲Get App