अमृतसर में विशेष बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच, हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण
विशेष बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासनिक परिसर में तीन दिवसीय दिवाली प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया गया। पहल गवर्नमेंट रिसोर्स सेंटर, करमपुरा के विशेष बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहे।
प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान और दिवाली से संबंधित आकर्षक उत्पाद प्रस्तुत किए। यहां पहुंचे लोगों ने बच्चों की मेहनत और कला की सराहना की।
इस अवसर पर बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समाज के सामने अपनी रचनात्मक क्षमता साबित करने का अवसर मिला। ऐसी पहल विशेष बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश भी दिया गया कि विशेष बच्चों को सहानुभूति के साथ-साथ समान अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करना जरूरी है।
फेरी भाटिया | संवाददाता, अमृतसर