अमृतसर में नशे के खिलाफ विशेष मैराथन आज, युवाओं को दिया जाएगा स्वस्थ जीवन का संदेश
अमृतसर, 6 नवंबर। पंजाब को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अमृतसर की ओर से शुक्रवार को 'युद्ध नशਿਆਂ विरुद्ध' अभियान के तहत विशेष मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह के अनुसार मैराथन सुबह 8 बजे गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होगी। लगभग तीन किलोमीटर की इस दौड़ का रूट नोवेल्टी चौक, नरूला पैलेस लाइट, टेलर रोड और एलेक्जेंड्रा स्कूल से होकर वापस गुरु नानक स्टेडियम पहुंचेगा।
इस आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की समितियां गठित की गई हैं, जो सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगी।
डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नशामुक्त पंजाब के निर्माण में अपना योगदान दें।
रिपोर्ट: फेरी भाटिया, अमृतसर।