Crime
अमौसी एयरपोर्ट पर 70 लाख का सोना तस्करी करते यात्री गिरफ्तार
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शारजाह से आए एक यात्री के पास से करीब 70 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। यात्री ने सोने को पेस्ट के रूप में अंडरवियर में छिपा रखा था।
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से आए एक यात्री को संदिग्ध हालत में पकड़ा। यात्री के लंगड़ाकर चलने और पूछताछ के दौरान घबराने पर अधिकारियों को शक हुआ।
सघन तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने यात्री के पास से 472.100 ग्राम सोना बरामद किया। यह सोना पेस्ट के रूप में प्लास्टिक के पैकेटों में भरा हुआ था और यात्री ने इसे अंडरवियर के अंदर कमरबंद की तरह छिपा रखा था। बरामद सोने की कीमत 70 लाख 81 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए यात्री की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है। कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया है और यात्री को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसके कहने पर यह सोना लखनऊ लाया था और यहां किसे इसकी डिलीवरी देनी थी।