🔥 TRENDING Kharif Sown Area Gap Narrows to 1.3% A... Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Urges... BJP leader Nitin Nabin forecasts lands... Amritsar Municipal Corp Dismantles 10-... Police bust illegal weapons supply net... Bihar PSC opens recruitment for 32,388...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

अमरोहा के हसनपुर में जहरवीर गोगाजी महाराज की छड़ी मेले और विशाल कुश्ती दंगल का शुभारंभ, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने किया उद्घाटन

✍️ Reporter: सतीश राणा 🗓 22 Sep 2026, 05:35 PM 👁 7
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के ग्राम दरियापुर तुगन में श्री जहरवीर गोगाजी महाराज की छड़ी मेले और विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने किया।

अमरोहा जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दरियापुर तुगन में श्री जहरवीर गोगाजी महाराज की छड़ी मेले एवं विशाल कुश्ती दंगल का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काटकर मेले और दंगल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दंगल में हिस्सा लेने पहुंचे पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मोके पर
हेमराज सैनी, उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल प्रधान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल और चीनी मिल डायरेक्टर देवकीनंदन पाल शामिल थे। इसके अलावा ग्राम प्रधान रतन सिंह तथा हेतराम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
📲Get App