🔥 TRENDING Jharkhand Accelerates Dhalbhumgarh Air... New Mining Law Cuts Jharkhand’s Funds,... Virat Kohli targets to extend ODI run... Avalanche Token Hits Six-Month High Af... India Reaffirms Commitment to Two-Stat... વીરપુર ખાતે શ્રીમદ્ ભાગવત સપ્તાહ જ્ઞાન...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अलवर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल को अब्दुल बासित मेवाती ने दिया समर्थन
National

अलवर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल को अब्दुल बासित मेवाती ने दिया समर्थन

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 14 Aug 2026, 02:00 PM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
:

अलवर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल को अब्दुल बासित मेवाती ने दिया समर्थन

अलवर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश प्रवक्ता अब्दुल बासित मेवाती ने आज अलवर न्यायालय परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल को समर्थन दिया।

इस दौरान अब्दुल बासित मेवाती ने कहा कि “अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपनी जायज़ मांगों को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा चलाए जा रहे संघर्ष में हम उनके साथ खड़े हैं। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति अधिवक्ताओं के इस आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है और उनकी मांगों के न्यायपूर्ण समाधान की उम्मीद करती है।”

उन्होंने कहा कि न्याय और अधिकार की लड़ाई में अधिवक्ताओं के साथ हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
📲Get App