🔥 TRENDING Assam Police Officers Killed in Boko O... Assam Police Conviction Rate Jumps fro... India Post Unveils DakPay Sound Box fo... Hindalc Says Jharkhand Can Become Majo... Man Fatally Shot in Palamu After Stopp... Dulquer Salmaan's 'I'm Game' Falls Sho...
03 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अलमारी से सामान निकालते समय सांप ने डसा, महिला की मौत सीतापुर। जिले में बारिश

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 03 Sep 2026, 07:56 PM 👁 4
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में बारिश के बीच जहरीले सांपों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में रखी अलमारी से सामान निकालते समय एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बताया जा रहा है कि सांप काफी देर से घर में रखी अलमारी के अंदर छिपा हुआ था। महिला जैसे ही अलमारी से सामान निकालने लगी, सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

बारिश के मौसम में सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों से घर के कोनों, सामान रखने वाली जगहों और अलमारी आदि को सावधानीपूर्वक जांचने की अपील की जा रही है। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना बेहद जरूरी है
📲Get App