🔥 ट्रेंडिंग સુરતમાં ફટાકડા લાયસન્સ માટે ૧૧ હજારની... कलेक्टर साकेत मालवीय ने अशोकनगर कलेक्ट... ವೈದ್ಯಕೀಯ ಸೀಟುಗಳ ಭರ್ತಿಗೆ KEA ವಿಶೇಷ ಸ್ಟ್... ग्राम के सरपंच घीसाराम जी सांखला का ना... आजमनगर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में... चिचपल्ली येथे पेट्रोल पंपासमोर अज्ञात...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

Aligarh News:- जनपद में बड़ी कार्रवाई: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा आदित्य श्रीवास्तव निलंबित,

✍️ रिपोर्टर: लक्ष्मन सिंह राघव 🗓 02 नव. 2026, 02:41 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी

Aligarh News:- जनपद में बड़ी कार्रवाई: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा आदित्य श्रीवास्तव निलंबित, एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी

अलीगढ /लक्ष्मन सिंह राघव

Aligarh News:- जनपद पुलिस में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कर्तव्यपालन में शिथिलता बरतने पर थाना चण्डौस में तैनात उप निरीक्षक (उ0नि0) आदित्य श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

*क्या है पूरा मामला*

जानकारी के अनुसार उ0नि0 आदित्य श्रीवास्तव (पीएनओ-234210796) थाना चण्डौस में तैनात थे। उनके द्वारा एक मामले की विवेचना में घोर लापरवाही बरती जा रही थी। विवेचना को समय से पूरा न करने और कर्तव्यपालन में शिथिलता बरतने की शिकायत लगातार उच्चाधिकारियों तक पहुंच रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच कराई। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से उप निरीक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

इतना ही नहीं, निलंबित दरोगा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रचलित कर दी गई है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

*एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश*

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है। कि सभी पुलिसकर्मी पूर्ण मनोयोग, ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनहित में कार्य करें। आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और किसी भी विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि पुलिस का मुख्य कर्तव्य जनता की सेवा और सुरक्षा है। यदि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य से विमुख होता है। या लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि एसएसपी नीरज कुमार जादौन के कार्यभार संभालने के बाद से ही जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। इस निलंबन की कार्रवाई के बाद अन्य पुलिसकर्मियों में भी अनुशासन को लेकर सजगता बढ़ी है।
📲Get App