🔥 TRENDING Punjab to Strengthen Power Transmissio... ATM Broken Into at Canara Bank in Rajp... लखनऊ में 23 अक्टूबर को विधान परिषद द्व... स्मृति मंधाना बनी भारतीय महिला क्रिकेट... Flying squads deployed in 34 Punjab, H... CBI raids Punjab CM's Chandigarh offic...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अलीगंज में श्री रामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने उद्घाटन किया

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 06 Oct 2026, 11:52 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अलीगंज नगर में मंगलवार को श्री रामलीला महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसे विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने फीता काटकर एवं भगवान श्री गणेश के पूजन के साथ उद्घाटन किया।

अलीगंज:-नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के प्रमुख आयोजन श्री रामलीला महोत्सव-2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन -अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने फीता काटकर एवं विधि-विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन कर किया।

उद्घाटन अवसर पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का जीवंत स्वरूप है। भगवान श्रीराम का जीवन समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और नगर में उत्साह व भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

आयोजन समिति की ओर से नगरवासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से रामलीला के विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। रामलीला महोत्सव के आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह है और आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
📲Get App