राजनीति
अलीगंज में बसपा की सेक्टर कमेटी समीक्षा बैठक व कैडर कैंप
यहाँ देखें:
📘 Facebook
अलीगंज में आयोजित बसपा की सेक्टर कमेटी समीक्षा बैठक व कैडर कैंप में संगठन को सुदृढ़ करने और नए मतदाता पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
बरेली मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर विजेंद्र विक्रम सिंह जी ने आज अलीगंज में आयोजित सेक्टर कमेटी समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी लक्ष्मी नारायण जी, बरेली के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह जी और विधानसभा अध्यक्ष राहुल गौतम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विजेंद्र विक्रम सिंह जी ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में चार बार की बसपा सरकार के दौरान किए गए जनहितकारी एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया और सर्वसमाज के लोगों से बसपा से जुड़ने का आह्वान किया।
बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी लक्ष्मी नारायण जी ने कहा कि जनता बसपा में आशा व विश्वास रखती है और सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को सुदृढ़ करने तथा बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर सक्रियता से काम करने, मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ने और नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल गौतम ने सभी साथियों से मिशन‑2027 की तैयारी में जुटने, पार्टी की विचारधारा को जन‑जन तक पहुँचाने और सरकार बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण पर भरोसा व्यक्त किया।
कार्यक्रम में इन्द्रभान सागर, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मुस्लिम भाईचार संयोजक अवसर खां, मोहनलाल, पुष्पेंद्र, फिदा हुसैन, सलीम खान, नन्हे शाह, जगदीश, दीपक, अब्दुल रज्जाक, इरफ़ान शबाव खान, प्रिय गौतम, मुन्ना लाल मौर्य, अनुप रत्न, मोहम्मद आज़म, आकाश सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।