🔥 TRENDING जय माता महाकाली मंदिर में ज्योति कलश प... श्रीमान वरदाराम चौधरी का बाबागांव में... मखदुमपुर स्टेशन को स्वच्छ रखने की यात्... Madhya Pradesh Ministers Clash Over Re... Husband Pleads for Forgiveness as Wife... 51 वर्षीय व्यक्ति ने ₹10 के सिक्कों से...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS)
नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

✍️ Reporter: Sodha Gourangbhai 🗓 08 Aug 2026, 12:28 PM 👁 94
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
प्रस्ताव पारित
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS)
नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में सम्पूर्ण भारतवर्ष में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के राष्ट्रीय अभियान एवं आगामी आंदोलन की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित नेशनल एग्जीक्यूटिव सदस्यों द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने एवं आगामी आंदोलन की सफलता के लिए निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए:

1. दिनांक 1 दिसंबर को "चलो जंतर-मंतर" अभियान के तहत नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन आयोजित किया जाएगा।

2. पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी राज्यों के पदाधिकारी एवं सदस्य सामूहिक सोशल मीडिया अभियान चलाएंगे।

3. आंदोलन की तैयारी एवं संचालन को मजबूत रखने के लिए कुछ पदाधिकारियों को बैकअप टीम के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि किसी भी परिस्थिति में अभियान सुचारू रूप से संचालित हो सके।

4. प्रत्येक राज्य के पदाधिकारी अपने-अपने प्रदेशों में पत्रकार साथियों एवं आम नागरिकों के बीच पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता और प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।

5. तहसील एवं जिला स्तर पर ABPSS के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पत्रकार साथियों से संपर्क कर आंदोलन की जानकारी देंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे।

6. जंतर-मंतर आंदोलन से पूर्व दिल्ली जाकर स्थानीय नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं सामाजिक संगठनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो सके।

7. संगठन विस्तार एवं बेहतर समन्वय के उद्देश्य से प्रत्येक राज्य से जुड़े सक्रिय पदाधिकारियों में से एक-एक प्रतिनिधि को कोर कमेटी से जोड़ा जाएगा।

"पत्रकार सुरक्षित होंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।"

दिनांक: 07 अगस्त 2026
माध्यम: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS)
नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी
📲Get App