🔥 ट्रेंडिंग বাগনানের ঘন্টা মোড়ে নিত্য যানজট শনি ও... उरई में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर नि... महाराष्ट्र FDA ने 8 आउटलेट्स का लाइसें... मुंबई FDA ने ब्लिंकिट विले पार्ले का फ... पर्यटन बूम से यूपी के होटल निवेश में 4... अराधना मिश्रा ने नई यूपी कांग्रेस अध्य...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ऐतिहासिक बैकठपुर धाम में पुलिस आउट पोस्ट (OP) की स्थापना, सुरक्षा होगी मजबूत
स्थानीय

ऐतिहासिक बैकठपुर धाम में पुलिस आउट पोस्ट (OP) की स्थापना, सुरक्षा होगी मजबूत

✍️ रिपोर्टर: shubham nath 🗓 13 अग. 2026, 07:01 PM 👁 135
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खुसरूपुर: जिला प्रशासन और गृह विभाग की समीक्षा के बाद प्रखंड के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक श्रीगौरिशंकर बैकुंठनाथ धाम (बैकठपुर) में नए पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) की स्थापना की आधिकारिक घोषणा की गई है। धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण इस स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और क्षेत्र की सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
नवनिर्मित बैकठपुर ओपी के सुचारू संचालन के लिए खुसरूपुर थाना में पूर्व से तैनात पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) शिवजी प्रसाद यादव, सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) हीरा लाल एवं सअनि नौशाद आलम को नवगठित ओपी में पदस्थापित कर दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ 2 संजीव कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ओपी के सटीक क्षेत्राधिकार का निर्धारण वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही कर दिया जाएगा।
बैकठपुर धाम में ओपी बनने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुख्ता होगी और स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
📲Get App