🔥 TRENDING ગુજરાત પોલીસ 21 સપ્ટેમ્બરથી 5 ઓક્ટોબર... सोमनाथ मंदिर बम धमकी આખરે રહસ્ય ખૂલ્યું હત્યા બાદ બળાત્કારન... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... મેઘરજમાં અપોલો પાસે દારૂ ભરેલી કાર જપ્... ઉજજૈનના પરિવારનું દુર્ભાગ્ય: ચોટીલા નજ...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ऐम्स पटना में गूंजा देशभक्ति कि धुन पर

ऐम्स पटना में गूंजा देशभक्ति कि धुन पर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Aug 2026, 07:30 PM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना एम्स देशभक्ति कि धुनों पर गूंज उठा स्वतंत्रता दिवस कि तैयारी के बिच s S b के 24सदस्यीय ब्रास बैंड ने बांधा समा

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जब देशभक्ति की धुनों से कि दिन एम्स पटना परिसर
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच SSB के 24 सदस्यीय ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां

पटना, 10 अगस्त 2026

“सारे जहाँ से अच्छा…ऐ मेरे वतन के लोगोंजैसी देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने सोमवार को एम्स पटना परिसर के माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल, फ्रंटियर हेडक्वार्टर्स, पटना के 24 सदस्यीय ब्रास बैंड ने एम्स पटना के प्रशासनिक भवन के सामने शानदार संगीतमय प्रस्तुति देकर परिसर में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जीवंत कर दिया।

SSB के जवानों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और राष्ट्रीय धुनों की गूंज ने कुछ ही पलों में पूरे परिसर को भावनाओं से भर दिया। डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक इस विशेष प्रस्तुति का आनंद लिया। अनुशासन और जोश से सजी बैंड की प्रस्तुति ने वातावरण में ऐसा रंग भरा कि एम्स परिसर मानो देशभक्ति के सुरों का मंच बन गया।
बैंड मास्टर हेड कांस्टेबल जी.डी रूपेश रंजन के नेतृत्व में 24 सदस्यीय टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और ऊर्जा के साथ विभिन्न देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रीय धुनों की प्रस्तुति दी। ब्रास बैंड की दमदार ध्वनि ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के वीरों, उनके त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को याद करने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल, उप निदेशक (प्रशासन) निलोत्पल बल एवं डीन (एकेडमिक्स) प्रो. पूनम प्रसाद भदानी सहित वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक, विद्यार्थी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने सशस्त्र सीमा बल, फ्रंटियर हेडक्वार्टर्स, पटना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रस्तुतियां स्वतंत्रता दिवस समारोह को और अधिक जीवंत एवं प्रेरणादायक बनाती हैं। उन्होंने SSB के पूरे बैंड दल की शानदार प्रस्तुति की सराहना की।

यह संगीतमय आयोजन केवल एक बैंड प्रस्तुति नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान, अनुशासन, एकता, सेवा और बलिदान की भावना को स्वर देने वाला अवसर रहा। एम्स
पटना परिसर में गूंजती देशभक्ति की धुनों ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्र के प्रति गर्व और समर्पण की भावना को और प्रबल किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ SSB बैंड टीम का उत्साहवर्धन किया। देशभक्ति के सुरों से सजा यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस समारोह की श्रृंखला में एक यादगार और भावपूर्ण अध्याय बन गया।
📲Get App