🔥 TRENDING Industrial Zones Planned Along 600‑km... Heavy Showers Sweep Delhi, Pedestrians... Elderly Devotees Await Murari Bapu's R... 🚨 BIG BREAKING NEWS | ବନ୍ଦ ହୋଇପାରେ ୯୦... अभिनेत्री अलकाताई जोगदंड यांची चित्रपट... अनियमितताओं के चलते तीन मेडिकल स्टोरों...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अगमकुंआ थाना क्षेत्र के भगवतनगर में चोरों ने किया 10लाख कि चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Oct 2026, 01:42 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के भगवतनगर में अज्ञात चोरों ने किया घर में से लगभग 10, लाख कि संपत्ति चोरी

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

टना के भागवत नगर में 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी, मंदिर में पूजा करने गया

था परिवार
नवरात्र में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, अगम कुआं थाने में पीड़ित ने दिया लिखित आवेदन,




राजधानी पटना के अगम कुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 की रात की बताई जा रही है। पीड़ित प्रेम कुमार के अनुसार, परिवार के लोग नवरात्र के दौरान मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मंदिर में पूजा करने गया था परिवार
पीड़ित प्रेम कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकले थे। परिवार के सदस्य नवरात्र के अवसर पर पूजा-अर्चना करने गए थे। इसी बीच पड़ोसी से उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग आनन-फानन में घर लौटे।
घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गोदरेज में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। इसके बाद परिवार को चोरी की जानकारी हुई। प्रेम कुमार ने चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है। कुछ ही देर के लिए घर से बाहर जाने के दौरान हुई इस घटना से पीड़ित परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अगम कुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। हालांकि, चोर घर में कैसे दाखिल हुए और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
प्रेम कुमार ने अगम कुआं थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी गए करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
नवरात्र में चोरी से सुरक्षा पर सवाल
वहीं स्थानीय लोग प्रशासन के लिए पढ़ाई के मामला बता रहे कर रहे हैं की भागवत नगर से लेकर तमाम जगह इस क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं घटनाएं लगातार घट रही है लेकिन कोई देखने वाला नहीं है की ट्रोलिंग ज्यादा कड़ा सड़क पर ही नजर आती है जितने भी लिंक पथ है प्रशासन वहां नहीं जाती है अपराधी उसी का फायदा उठाते हैं लगातार हम कुआं थाना के कई इलाकों में चोरों के द्वारा घटना का अंजाम दिया जा रहा यह स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार घटाएं घट रही है अब आगे देखना है कि प्रशासन कब तक इतना अपराधियों को पड़ती है दावा करती है कि अपराधित तुरंत पकड़े जाएंगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा

नवरात्र के दौरान हुई इस घटना ने भागवत नगर इलाके में घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। परिवार पूजा करने के लिए घर से बाहर निकला था और इसी दौरान चोरों ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीचये भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हो सकती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि अगम कुआं थाना पुलिस इस चोरी की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों तक कब पहुंचती है और पीड़ित परिवार के करीब 10 लाख रुपये के जेवरात बरामद हो पाते हैं या नहीं।
वाइट परिजन एवं स्थानीय नागरिक
📲Get App