🔥 ट्रेंडिंग कॉलम में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा को व... एआई‑आधारित साइबर हमले भारतीय बैंकों को... बाबा बाबा ब्लैक शीप: 6 नवम्बर से सून N... मैक्सटन हॉल सीज़न 3: 9 दिसंबर 2026 से... ಸೋಮನಮರಡಿ ಮರು ಸೇರ್ಪಡೆಗೆ ಜನಾಭಿಪ್ರಾಯ ಸಭೆ... जो लेख लिखे राम ने: छठे दिन की बॉक्स ऑ...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अगले 3 घंटों में मौसम बिगड़ने की संभावना, आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम

अगले 3 घंटों में मौसम बिगड़ने की संभावना, आंधी-बारिश का अलर्ट

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 17 सित. 2026, 07:35 PM 👁 78
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना, बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का अलर्ट

उरई/जालौन। अगले 3 घंटों के दौरान इलाके के कुछ स्थानों पर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम अलर्ट के अनुसार कुछ जगहों पर बिजली चमकने के साथ मध्यम से तेज़ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम दर्जे की आंधी चलने की भी बहुत संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आंधी और बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचें। वाहन चालक भी मौसम खराब होने पर विशेष सावधानी बरतें।
📲Get App