🔥 TRENDING गोपालपुर सीवान का 'तड़का रेस्टोरेंट' ग... प्रेमी युगल को भगा ले जाने के मामले मे... સાંતલપુરની પાવન ધરતી પર ડૉ. પ્રવિણભાઈ... વડનગર થી વારાણસી સેવા સંકલ્પ યાત્રાનું... एनटीपीसी परियोजना क्षेत्र में मकानों क... जमुई सदर अस्पताल में दो प्रसूताओं की म...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आवारा कुत्ते ने पांच वर्षीय बच्चे पर किया हमला, कई जगह काटा

✍️ Reporter: Shubham Awasthi 🗓 04 Oct 2026, 06:46 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आवारा कुत्ते ने पांच वर्षीय बच्चे पर किया हमला, कई जगह काटा

सीतापुर/सरौरा कला। सरौरा कला गांव में शनिवार शाम मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे पांच वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिधौली ले गए, जहां उसका इलाज किया गया।

परिजनों के मुताबिक, पांच वर्षीय फैजान शनिवार शाम मदरसे से पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी सिधौली लेकर पहुंचे।

बच्चे के पिता लुकमान ने बताया कि उक्त कुत्ता गांव में पहले भी कई अन्य जानवरों को काट चुका है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी आवारा कुत्ते को लेकर चिंता है।

रविवार को भी फैजान का सीएचसी सिधौली में उपचार चल रहा था। ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों से लोगों, खासकर बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।
📲Get App