🔥 TRENDING Himachal Pradesh University Eyes Resea... 75-Year-Old Himachal Groom Marries 63-... Himachal Pradesh's Debt Crisis Leaves... Ujjain Protest Over Ruchi Yadav's Vide... Bhopal Sees 19% Rise in TB Cases, DOTS... Congress' Omprakash Bishnoi Wins Jodhp...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

आवाज आयुर्वेद प्रतिनिधिमंडल ने संजय अग्रवाल से आयुर्वेद एवं आयुष सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 26 Nov 2026, 06:00 PM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल से आयुर्वेद, आयुष IVF केंद्र और बस्तर में वेलनेस सेंटर सहित कई योजनाओं पर विस्तृत बातचीत की।

बिलासपुर में आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री संजय अग्रवाल जी से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना था।

मुलाकात के दौरान प्रदेश में आयुर्वेद एवं आयुष सेवाओं के विस्तार, आयुर्वेद चिकित्सकों के हित, रोजगार के अवसर तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। श्री संजय अग्रवाल जी ने आयुर्वेद IVF सेंटर की योजना, बस्तर क्षेत्र में वेलनेस सेंटर के विकास, तथा आयुर्वेद चिकित्सकों की नई भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

आवाज आयुर्वेद संगठन ने प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, योग्य चिकित्सकों को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर प्रदान करने तथा आमजन तक आयुर्वेद एवं आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के प्रस्ताव रखे। प्रतिनिधिमंडल ने इन बिंदुओं को प्रमुखता से उठाते हुए भविष्य में निरंतर संवाद और प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

संगठन ने श्री संजय अग्रवाल जी द्वारा दी गई जानकारी और सकारात्मक चर्चा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और आयुर्वेद एवं आयुष क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।
📲Get App