🔥 ट्रेंडिंग सर्कार ने ब्लूटूथ मैसेजिंग ऐप 'बिचाट'... यूनिसबा मीडिया का दैनिक वर्तमान समाचार... प्रदीप पूर्नेकर की मौत की जांच शुरू, 7... नॉबेल समिति ने 7 अक्टूबर को भौतिकी पुर... शिवपुरी की कृष्णा कुशवाह ने 10 हजार रु... बिलौआ में गिट्टी के अवैध परिवहन पर 12...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आदर्श विद्या मंदिर नाचना में बच्चों को पिलाया गया स्वर्ण प्राशन

आदर्श विद्या मंदिर नाचना में बच्चों को पिलाया गया स्वर्ण प्राशन

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar 🗓 09 सित. 2026, 08:56 AM 👁 252
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आदर्श विद्या मंदिर नाचना में बच्चों को पिलाया गया स्वर्ण प्राशन
​नाचना। आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर नाचना के शिशु वाटिका परिसर में पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को 'स्वर्ण प्राशन' की दवाई पिलाई गई।
​शिशु वाटिका प्रभारी भगवान सिंह ने स्वर्ण प्राशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्राचीन भारतीय आयुर्वेद की एक अत्यंत प्रभावकारी पद्धति है। इस आयुर्वेदिक खुराक के नियमित सेवन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) का अद्भुत विकास होता है। इसके साथ ही यह बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने में भी बेहद मददगार साबित होती है।
​कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका परिसर की समस्त दीदियों का सराहनीय योगदान व सहयोग रहा। बच्चों के स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए गए इस शिविर में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
📲Get App