🔥 TRENDING J&K pacer Auqib Nabi to feature in thr... Altaf Bukhari Raises Concern Over Dela... RPF Officer Rescues Woman Trapped Betw... BJP adopts 2047 roadmap in Orcha to br... Man Dies After Falling From Walnut Tre... Delhi Police Launch 72-Hour Operation...
30 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आदर्श विद्या मंदिर ने पोकरण में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
Sports

आदर्श विद्या मंदिर ने पोकरण में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sain 🗓 30 Aug 2026, 08:52 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता पोकरण में आदर्श विद्या मंदिर के 27 छात्र-छात्राओं ने कई इवेंट्स में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

पोकरण में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर के 27 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने सभी प्रतिभागियों को सर्वोत्तम परिणाम देने पर शुभकामनाएँ देकर मनोबल बढ़ाया।

किशोर वर्ग में बहिन सरोज कंवर ने तस्तरी फैंक में प्रथम स्थान, बहिन दीक्षा सुथार ने 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान, बाल वर्ग में बहिन विज्ञाता ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में भैया हरीश ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान, बहिन दीक्षा सुथार ने लंबी कूद में तृतीय स्थान, पूजा माली ने तस्तरी में तृतीय स्थान, बाल वर्ग रिले दौड़ में बहिन विज्ञाता, प्रियंका, जसु कंवर, गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग रिले दौड़ में बहिन सरोज कंवर, सीमर, संतोष, दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

खेल प्रभारी दुष्यंत सिंह, भगवान सिह, चेतना व विद्या मंदिर के समस्त आचार्यगण का सहयोग रहा।
📲Get App