🔥 TRENDING દયાપર હોમગાર્ડ યુનિટ દ્વારા માતાના મઢ... Dry Weather to Persist Across Jammu Ka... Sajad Lone Labels Delhi‑Srinagar Bus A... Rahul Gandhi questions Modi, Shah in G... Rahul Gandhi decries vote‑stealing in... Goa HSSC 2026 Results Declared; Consol...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आदरणीय राजेश जायसवाल के कर कमल द्वारा हुआ उद्घाटन

आदरणीय राजेश जायसवाल के कर कमल द्वारा हुआ उद्घाटन

✍️ Reporter: Mahesh 🗓 21 Aug 2026, 02:40 PM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ में प्रारंभ हुई योग प्रतियोगिता

प्रेस विज्ञप्ति

राजेश जायसवाल ‘ऑक्सीजनमैन’ ने बढ़ाया योगासन प्रतियोगिता का उत्साह

लखनऊ, 21 अगस्त 2026। योगासन स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चतुर्थ जिला योगासन प्रतियोगिता-2026 में समाजसेवी एवं संस्था के मुख्य संरक्षक श्री राजेश कुमार जायसवाल ‘ऑक्सीजनमैन’ की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

श्री राजेश कुमार जायसवाल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर के साथ-साथ मजबूत मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास कर योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कोरोना काल में जरूरतमंदों को निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के कारण ‘ऑक्सीजनमैन’ के नाम से पहचान बनाने वाले श्री जायसवाल ने कहा कि बच्चों को योग और खेल से जोड़ना समाज को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. महेश लाल, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा राजपूत एवं संयुक्त सचिव श्री जितेंद्र शर्मा सहित निर्णायक, प्रशिक्षक, शिक्षक, प्रतिभागी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

— योगासन स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश
📲Get App