🔥 TRENDING Bihar STF and Muzaffarpur Police Nab T... Clash erupts in Sikar’s Ward 17 after... શિનોર તાલુકા મા ખૂબ જ સારો વરસાદ પડતા... મોડાસા સામરાજી રોડ પર નવી રેલલાઈનનું ન... મોડાસા બાયપાસ રોડ પર ડીજેને વીજ શોક, બ... 70 વર્ષના નિવૃત્ત પ્રિન્સિપાલ ધીરુભાઈ...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

आठ महीने से पानी का तरस रही ए एन एम इस संबंध में छात्राएं अपनी मांगो को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंची

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Sep 2026, 06:05 PM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर में आठ महीने से तरस रही छात्राएं

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
8 महीने से पानी को तरसीं ए एनपानी को तरस रही छात्राएं ए एन एम छात्राएं छात्राएं! 6 दिनों से बढ़ीभागलपुर में मुसीबत,जिलाधिकारी के दरबार पहुंचा छात्राओं का गुस्सा 24 घंटे में पानी का भरोसा



भागलपुर के एएनएम छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर छात्राओं का सब्र आखिरकार जवाब दे गया बताया जा रहा है कि छात्रावास में पानी की समस्या पिछले करीब आठ महीने से बनी हुई है वहीं पिछले छह दिनों से छात्राओं को पानी की समस्या का और भी गंभीर सामना करना पड़ रहा है परेशान छात्राएं सोमवार को एकजुट होकर जिलाधिकारी डॉ. अलंक्रिता पांडे से मिलने पहुंचीं और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
छात्राओं ने जिलाधिकारी के सामने छात्रावास में पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्या रखी छात्राओं का कहना था कि लंबे समय से परेशानी झेलने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ज्ञापन मिलने के बाद जिलाधिकारी डॉ. अलंक्रिता पांडे ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि पीने के पानी की व्यवस्था 24 घंटे के अंदर बहाल कर दी जाएगी। वहीं छात्रावास में अन्य जरूरी और मूलभूत सुविधाओं को भी 48 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश/आश्वासन दिया गया।
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद एएनएम छात्राओं ने फिलहाल अपना आंदोलन समाप्त किया और वहां से वापस लौट गईं। छात्राओं को उम्मीद है कि प्रशासन के आश्वासन के बाद अब उन्हें लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी
📲Get App