Religion
आसमान में 500 ड्रोन का अद्भुत नजारा, पाकिस्तान से भी उमड़ी संगत
आनंदपुर में पांचवें पादशाही गुरु का शताब्दी जन्मोत्सव
आसमान में 500 ड्रोन का अद्भुत नजारा, पाकिस्तान से भी उमड़ी संगत
अशोकनगर। जिले के ईसागढ़ स्थित आनंदपुर आश्रम में सिख धर्म के पांचवें पादशाही गुरु का 100वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर पहली बार 500 ड्रोन से शानदार लाइट शो का आयोजन हुआ। रात को जब आसमान में इन ड्रोन ने भारत की खूबसूरत आकृति, गुरु का चित्र, शताब्दी जन्मोत्सव का संदेश और आनंदपुर का विहंगम दृश्य उकेरा, तो वहां मौजूद हजारों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम में मौजूद संगत।
आयोजन में शामिल होने के लिए देश ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में संगत पहुंची। पाकिस्तान से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस जन्मोत्सव का हिस्सा बनने आनंदपुर पहुंचे। पाकिस्तान से श्रद्धालुओं के भारत आने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए।
हजारों श्रद्धालुओं ने इस अनूठे आयोजन को देखा। आसमान में तकनीक और आस्था के अनूठे संगम ने इस शताब्दी समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। रोशनी से नहाए आसमान और प्रकृति के इस नजारे को जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया।