🔥 ट्रेंडिंग સુરેન્દ્રનગરમાં નવા વર્ષની શરૂઆતમાં ચો... गोवा में नई कला स्थल HH Art Spaces का... गोवा सरकार ने शॉर्टहैंड के घटते प्रयोग... भोपाल में NCMC स्मार्ट कार्ड से मेट्रो... दुबई में तेज़ गति वाली कार ने 21‑साल क... नागालैंड के विधायक ने कहा, शिक्षा से न...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आरसीए अंडर-23 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए करौली के तीन खिलाड़ियो ं का चयन

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 12 नव. 2026, 10:24 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली | राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की ओर से

जयपुर मे ं आयोजित होने वाली अंडर-23 बॉयज टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) करौली के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियो ं का चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ करौली के सचिव राजेश सारस्वत ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से घोषित सूची में जिले के विकास कुमार (आरसीए-2466), अमित कुमार भारद्वाज (आरसीए-34) और जतिन शर्मा (आरसीए-728) का चयन किया गया है। आरसीए क्रिकेट ऑपरेशंस के अनुसार, चयनित खिलाड़ियो ं को 12 नवंबर की शाम तक होटल सिद्धार्थ रेजीडेंसी, जयपुर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से जयपुर में होगी। जिले के खिलाड़ियो ं के इस चयन पर जिला क्रिकेट संघ करौली के पदाधिकारियों, चयनकर्ताओं व खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियो ं को बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। खिलाड़ियो ं ने अपने चयन का श्रेय डीसीए करौली के सहयोग और सचिव राजेश सारस्वत के मार्गदर्शन को दिया है।
📲Get App