🔥 ट्रेंडिंग वादे आसमान पर, खजाने का हिसाब कौन देगा... जीआरपी वाराणसी ने 400 मोबाइल बरामद, 90... લીલીયા.સરકારી વિનયન અને વાણિજ્ય કોલેજ... देवकीनंदन महाराज जी ने भगवती में एचपी... एमपी बोर्ड ने 2026-27 परीक्षा पैटर्न म... बि.पी.जी. सांसद ने कांग्रेस पर संविधान...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

आरा शहर में 12नवंबर को सरेशाम एक युवक कि गोली मारकर हुई हत्या का बाद परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद पप्पू यादव

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 27 नव. 2026, 07:11 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा शहर में 12नवंबर को हवलदार पुत्र रितिक कि गोली मारकर हुई हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

आरा। शहर में 12 नवंबर को सरेशाम हवलदार पुत्र रितिक सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिलने देवनगर मझौंवा स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया। इस दौरान रितिक की मां ने पुलिस प्रशासन पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया।

परिजनों से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने एसपी से सवाल करते हुए कहा कि हत्या हुई है तो हत्यारे को हत्यारा कहने के बजाय मृतक को अपराधी बताकर मामले को क्यों दबाया जा रहा है? परिजनों ने जब आरोपितों के नाम बताए हैं तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

सांसद ने कहा कि दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में स्पीडी ट्रायल होना चाहिए और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का भी जिक्र करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। साथ ही जमीन, बालू और शराब माफिया से कथित सांठगांठ को लेकर भी पुलिस प्रशासन और नेताओं पर निशाना साधा।

पप्पू यादव ने कहा कि किसी परिवार की उम्मीद टूटने से पहले पुलिस को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने रितिक हत्याकांड में निष्पक्ष जांच, अपराधियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की मांग की।
📲Get App