🔥 TRENDING નારેશ્વર મંદા રેસ્ટોરન્ટની પાછળ દિપડો... આમોદ નેશનલ હાઈવે પર ખાડાઓનું સામ્રાજ્ય... सासाराम स्थित कैमूर पहाड़ी के मांझरकुं... અમરેલી જીલ્લાના ગીર છેવાડા દલખાણીયા ગા... અમરેલી જીલ્લાના ગીર છેવાડા દલખાણીયા ગા... Punjab’s groundwater depth varies acro...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

आरा के संसद सुदामा प्रसाद ने किया 5करोड़ कि योजनाओं का उद्घाटन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Sep 2026, 07:15 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा के सासद सुदामा प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र में 5करोड़ के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन जिसमें 50हई मास्ट लाइट शमिल है

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सांसद सुदामा प्रसाद ने 5 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन, 60 हाईमास्ट लाइट सहित विभिन्न सिविल वर्क शामिल

आरा,

आरा लोकसभा क्षेत्र के आरा, जगदीशपुर एवं पीरो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुशंसित करीब 5 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने किया।
इन योजनाओं में 12.5 मीटर ऊंचाई वाले 60 हाईमास्ट लाइटों की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन कार्य के साथ-साथ विभिन्न सिविल वर्क भी शामिल हैं। सांसद की अनुशंसा पर भोजपुर जिले में कुल 60 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट का अधिष्ठापन किया गया है।

हाईमास्ट लाइट के अधिष्ठापन से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का वातावरण भी मजबूत होगा।

उद्घाटन के अवसर पर सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने कहा कि आरा लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने तथा उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। हाईमास्ट लाइट, सड़क, नाली, भवन एवं अन्य सिविल वर्क जैसी योजनाओं से आम जनता को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

सांसद ने कहा कि आरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से तक विकास कार्य पहुंचाना और जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्रतिबद्धता है। जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद के साथ-साथ संबंधित विभागों और मंत्रालयों के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है तथा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।
📲Get App