🔥 ट्रेंडिंग પહાજ હત્યાકાંડ: આમોદ બજારમાં પોલીસનું... नरदीगंज थाना क्षेत्र के पछिया गांव में... અરવલ્લી તાલુકાના ધનસુડા ચોકડીમાં ગાયોન... फार्म भरने के नाम पर से गायब हुई लड़कि... एपीपीएससी 2026 ग्रुप‑1 नोटिफिकेशन जारी... पूर्व आंध्र प्रदेश उपमुख्यमंत्री श्रीन...
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

आरा के जवानियाँ गांव भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बाटी राहत सामग्री

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 15 सित. 2026, 08:14 PM 👁 29
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा जिला के जवानिया गांव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बांटी तहत सामग्री

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जवईनिया गांव में अक्षरा सिंह ने बांटी राहत सामग्री:बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची भोजपुरी एक्ट्रस, बोलीं- मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने शाहपुर प्रखंड के जवईनिया गांव में दामोदरपुर बांध पर शरण लिए परिवारों से मुलाकात की। अक्षरा सिंह ने उनकी समस्याओं और परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

अक्षरा सिंह ने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने चावल, दाल, आटा, मोमबत्ती, टॉर्च, मच्छरदानी, बच्चों के डाइपर, चॉकलेट और बिस्कुट जैसी चीजें बांटीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह आगे भी जरूरतमंदों की मदद करती रहेंगी।


राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने अक्षरा सिंह का आभार जताया। अक्षरा सिंह के जवईनिया पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग दामोदरपुर बांध पर पहुंच गए। उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर इंतजाम किए गए थे। राहत सामग्री मिलने के बाद बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर थोड़ी राहत और उम्मीद दिखी।
📲Get App