🔥 ट्रेंडिंग राज्य के 37 जिलों में आचार संहिता हटाई... माइंडस्पेस बिल्डिंग‑1 की छत पर वेल्डिं... योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के 'लोटस' को... पुणे कोर्ट हमले के मामले में तीन और आर... डेलिमिटेशन आयोग ने विधानसभा सीटों को 6... बारपेटा रोड के पास हाटापारा हत्या मामल...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

आपात स्थिति से निपटने की तैयारी: खरगोन पुलिस लाइन में हुआ ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही हरकत में आया प्रशासन

✍️ रिपोर्टर: Rajkumar Kaithwas 🗓 28 नव. 2026, 10:08 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खरगोन में किसी भी आपातकालीन स्थिति या आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिला मुख्यालय स्थित डीआरपी लाइन में एक संयुक्त ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कलेक्टर गुरु प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा की मौजूदगी में हुए इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच तालमेल, त्वरित रिस्पॉन्स टाइम और राहत एवं बचाव कार्यों की मुस्तैदी को जांचना था।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस लाइन ग्राउंड में आपातकालीन ब्लैकआउट और आगजनी जैसा माहौल तैयार किया गया। तय योजना के तहत सबसे पहले एमपीईबी की टीम ने इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर ब्लैकआउट किया, जबकि अस्पतालों और जरूरी सेवाओं के लिए वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं, नगर पालिका की टीम ने स्ट्रीट लाइटें बंद कीं और आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछारों से आग पर काबू पाने का सजीव प्रदर्शन किया।
इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा रेड अलर्ट और ग्रीन अलर्ट सायरन बजाकर चेतावनी व्यवस्था का अभ्यास किया गया। पुलिस बल ने पूरे प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर यातायात और भीड़ को नियंत्रित किया, साथ ही आम लोगों को सुरक्षित रखने और अफवाहों को रोकने की व्यवस्थाओं को परखा।
दूसरी ओर, होमगार्ड, एसडीईआरएफ और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों ने आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस तक पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की।
इस संयुक्त अभ्यास में अपर पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल, डिप्टी कलेक्टर प्रताप कुमार अगास्या, एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड सुमन, एसडीओपी सौरभ तोमर, रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा और ट्रैफिक आरआई दीपेन्द्र स्वर्णकार सहित पुलिस, प्रशासन, एमपीईबी, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल रहीं। इस मॉक ड्रिल के जरिए सभी विभागों ने आपसी समन्वय और संसाधनों के बेहतर उपयोग का सफल प्रदर्शन किया।
📲Get App