🔥 TRENDING Uttarakhand to Enforce Up to 15‑Hour P... IMD extends red and orange weather ale... बिक्रम थाने के नए थानेदार बने सोनू कुम... Delhi Ashram Double Murder Suspect Arr... सोशल मीडिया पर वायरल हुई गणपति बप्पा क... Air India co‑pilot suspended after bei...
25 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आनंदपुर कालू में हर्षोल्लास के साथ हुआ गणपति विसर्जन

✍️ Reporter: Jitendra Sharma 🗓 25 Sep 2026, 09:34 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डीजे की धुन पर नाचते गाते निकले गणपति बप्पा की शोभायात्रा पूरण सागर तालाब में विधि विधान से किया विसर्जन

आनंदपुर कालू। कस्बे में गणेशोत्सव के दस दिवसीय आयोजन के समापन अवसर पर अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए मुख्य बस स्टैंड आनंदपुर कालू से गणपति विसर्जन की शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा गणपति बप्पा की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया शोभायात्रा के दौरान युवाओं, बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु रंग-गुलाल और पुष्पों के साथ गणपति बप्पा की भक्ति में झूमते नजर आए। कस्बे के लोगों ने जगह-जगह खड़े होकर शोभायात्रा का दर्शन किया और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की इसके बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा को पूर्ण सागर तालाब ले जाया गया। शाम के समय सरोवर किनारे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर प्रसाद चढ़ाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धा और भावुक वातावरण के बीच गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया दस दिनों तक चले गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। गणपति विसर्जन के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ। बप्पा की विदाई के समय श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना करते हुए जयकारे लगाए
गणपति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कस्बे में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिला। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
📲Get App