🔥 TRENDING DK Shivakumar Alleges 'Criminal Conspi... रेलवे NTPC ग्रेजुएट स्तर पर 3477 पदों... Jurala Farmers Face Distress Amid Karn... Lt Gen Karanbir Brar (Retd) Featured A... Rajasthan Board to hold Class 10 exams... Reliance Jio IPO Launches on Dashami,...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आमलिया–भीमाना MDR सड़क मार्ग पर ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा, वैकल्पिक मार्ग की मांग
Local

आमलिया–भीमाना MDR सड़क मार्ग पर ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा, वैकल्पिक मार्ग की मांग

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 05 Oct 2026, 03:26 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बीजापुर के विधायक के निवास पर आमलिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने MDR सड़क मार्ग के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

बीजापुर स्थित विधायक के निवास पर आमलिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने MDR सड़क मार्ग के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रस्तावित MDR सड़क मार्ग को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमलिया के सामने से निकालने के बजाय आमलिया वोल्केम चौराहे से JSS आमलिया की ओर वैकल्पिक मार्ग से जोड़ने की मांग रखी। उनका कहना है कि इससे विद्यालय, विद्यार्थियों, आसपास की आबादी और सड़क सुरक्षा से जुड़ी संभावित समस्याओं को कम किया जा सकता है।

ज्ञापन देने के दौरान रतन मीणा पूर्व सरपंच, कानाराम देवासी, मांगू सिंह, विजय कुमार, वागाराम, सादलाराम, चमनाराम मीणा, रूपसिंह, रूपसिंह सिसोदिया, रमेश भाई, मदन, श्रवण, देवाराम, राकेश, रामाराम, राजू, मांगीलाल, रावाराम देवासी, भंवर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने विधायक महोदय के समक्ष सड़क मार्ग में आवश्यक संशोधन को लेकर अपनी मांग रखी और आशा जताई कि प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग से क्षेत्र की सुरक्षा और शिक्षा सुविधाओं में सुधार होगा।
📲Get App