🔥 TRENDING Himachal Farmer's Son Turns Silica Ven... Delhi Air Quality Index Hits 242 Today... Scorpio Car Collides with Truck in Lak... डूबा के +2 उच्च विद्यालय की छात्रा ने... Baba Mahakal decked with bhang, silver... पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने अररिया...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आम रास्ते में जलभराव से ग्रामीण परेशान हो रहे

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 24 Nov 2026, 07:26 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दैनिक भास्कर

खैरथल/भिवाड़ी भास्कर

24-11-2026

आम रास्ते में जलभराव से ग्रामीण परेशान हो रहे

खैरथल हीरालाल भूरानी

गांव दाईका में सफाई व्यवस्था की बदहाली ने नगरपालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के आम रास्ते पर लंबे समय से जलभराव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रोहिताश ने सोमवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को लिखित में ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। परिवाद में बताया कि गांव में अशोक के घर से सूबेसिंह के घर तक आम रास्ते में पानी भरा हुआ है। इससे पैदल राहगीरों के साथ ही दोपहिया व अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
📲Get App