🔥 ट्रेंडिंग લોકસભામાં વિપક્ષના નેતાએ એમ પણ કહ્યું... CROX शेयर आज बढ़े, एशियनएट न्यूज़ेबल र... ಆರ್ನಬ್ ಚಂಡಮಾರುತದಿಂದ ಆಂಧ್ರ ಕರಾವಳಿಯಲ್ಲಿ... Etsy, REPL और GMAB के शेयरों ने 52‑सप्... ENPH, OPEN, BA के शेयरों ने 52‑सप्ताह... રાધનપુર નગરપાલિકામાં લોકશાહીનું હનન: વ...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को राहत दो पैन कार्ड मामले में बड़ी होने और जमानत मिलने पर रामपुर में वटी मिठाइयां

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 29 अक्टू. 2026, 10:31 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्व प्रत्याशी राधेश्याम रही के नेतृत्व में मिल्क धमोरा शाहाबाद और सैफनी में मनाई गई खुशी

आज़म ख़ान और अब्दुल्ला आज़म को राहत: दो पैन कार्ड मामले में बरी होने और जमानत मिलने पर रामपुर में बंटी मिठाइयाँ

​शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​पूर्व प्रत्याशी राधेश्याम राही के नेतृत्व में मिलक, धमोरा, शाहाबाद और सैफनी में मनाई गई खुशी
​समर्थकों ने इसे बताया ‘इसांफ की जीत’, राहगीरों को भी खिलाई गई मिठाई


​रामपुर:
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म ख़ान और अब्दुल्ला आज़म ख़ान को अदालत से राहत मिलने पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अब्दुल्ला आज़म ख़ान को दो पैन कार्ड के मामले में बरी किए जाने और दोनों नेताओं को जमानत मिलने की खुशी में 38 मिलक विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राधेश्याम राही ने अपने साथियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जश्न मनाया।
​इस दौरान मिलक, कस्बा धमोरा, नगर पंचायत शाहाबाद और सैफनी स्थित श्याम फिलिंग स्टेशन पर बड़े पैमाने पर मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान केवल समर्थकों ही नहीं, बल्कि वहां से गुजरने वाले आम राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी मिठाई खिलाकर इस खुशी में शामिल किया गया, जिससे इलाके में आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया गया।
​इस मौके पर राधेश्याम राही ने दोनों नेताओं के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए इसे ‘इंसाफ़ की जीत’ करार दिया। उन्होंने कहा कि आज़म ख़ान साहब ने अपने लंबे राजनीतिक सफर और समाजवादी विचारधारा से प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई है। इस खबर से उनके चाहने वालों में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई है।
​कार्यक्रम के अंत में सभी समर्थकों और शुभचिंतकों को मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र में भाईचारे और एकजुटता बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App